ग्वालियर, 01 दिसम्बर। ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को शाम 6.20 बजे तक 82.32 प्रतिशत गणना पत्रकों (ईएफ) का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18 भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में जिले में अग्रणी है। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में अब तक 100.01 प्रतिशत ईएफ डिजिटाज्ड किए जा चुके हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण में 86.35 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 15 ग्वालियर में 80.42 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में 72.17 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण में 73.13 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा में सोमवार को शाम 6.20 बजे तक 85.87 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैं।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


