भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादवज के निर्देशन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था में कार्यरत सभी सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं टीबी उन्मूलन के तहत सफाईकर्मियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल संस्थान में स्वच्छता बनाए रखते हैं, बल्कि संक्रमण की रोकथाम में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। सफाईकर्मियों के परिश्रम और समर्पण से ही जिला क्षय केंद्र में मरीजों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिल पाता है।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मी हमारे स्वास्थ्य संस्थानों की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और निष्ठा के कारण ही मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ और संक्रमण-मुक्त वातावरण प्राप्त होता है। टीबी जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम में स्वच्छता का महत्व सर्वोपरि है, और इस दिशा में हमारे सफाई कर्मी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सफाईकर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और टीबी उन्मूलन के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनीश दैपुरिया, जिला क्षय केन्द्र से अरुण श्रीवास्तव, रविदत्त शर्मा, कृष्णप्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, मधुराज सिंह, ज्योति वर्मा, अजय राठौर, शाबिर कुरैशी, अमर सिंह कुशवाह, गौरव यादव एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


