भिण्ड, 29 अक्टूबर। सांसद संध्या राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना एवं कलेक्टर भिण्ड को किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र लिख कर शीघ्र निराकरण की मांग की है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि 27 अक्टूबर से दो दिन तक लगातार अतिवृष्टि होने के कारण भिण्ड एवं दतिया के किसानों के खेतों में खड़ी खरीफ की धान, बाजरा इत्यादि फसलें नष्ट हो गई हैं। साथ ही जिन किसानों ने रवि की फसलें सरसों, गेहूं की बोनी कर दी थी, उसमें नुक्सान पहुंचा है। सांसद ने किसानों की नुक्सान हुई फसलों का सही तरह से सर्वे कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


