भिण्ड, 29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा की उपस्थिति में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में सभी मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
युवा संगम रोजगार मेले 69 में अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
भिण्ड। जिला रोजगार कार्यालय तथा शा. आईटीआई भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 92 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ तथा इनमें से 69 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। इस रोजगार मेले में 9 प्रतिष्ठानों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ऐसे रोजगार मेले भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बन सकें।


