भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने नरवाई (पराली) प्रबंधन जागरूकता हेतु प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखण्डों में पूरे नवंबर माह तक भ्रमण करेगा।
उक्त रथ द्वारा जिला भिण्ड के धान फसल वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर किसानों को नरवाई (पराली) नहीं जलाने के संबंध में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही कृषकों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर का उपयोग कर धान की कटाई पश्चात सीधे गेहूं, चना की बोनी करने की समझाइश दी जाएगी। इस दौरान उप संचालक कृषि भिण्ड एवं सहायक कृषि यंत्री भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


