भिण्ड, 28 अक्टूबर। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पाठक ने मंशापूर्ण गौशाला पर गायों का गुड़ एवं भूसा खिलाकर पूजन किया, मंशापूर्ण हनुमानजी के मन्दिर पर साधु संत एवं बच्चों को स्वल्पाहार के पैकेट का वितरण किया। आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरण कर एवं पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि घाड़गे ने हमेशा युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत का काम किया है। उनकी युवा नेतृत्व शैली और जनसंपर्क कौशल ने उन्हें प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, राजेश छुटकी समाधिया, मनीष शर्मा, विपिन चतुर्वेदी, अविनाश भदौरिया, रामदेव तोमर, आशीष बौहरे, अरुण चौहान, विवेक मिश्रा, विकास शर्मा, मोनू शाक्य, प्रशांत तिवारी, भोलू करैया, जयप्रकाश शाक्य आदि युवा मौजूद रहे।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


