भिण्ड, 28 अक्टूबर। विगत दो दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बरसात के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि 24 घण्टे से भी अधिक समय से बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे किसानों की धान बुवाई हो चुकी सरसों एवं अन्य फसल को भारी नुकसान हुआ है।
बघेल ने कहा कि किसान पहले से ही खाद, बीज एवं महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसी स्थिति में फसलों का बर्बाद होना किसान भाइयों के लिए भारी संकट की घड़ी है। उन्होंने मप्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भिण्ड जिले के किसानों की बर्बाद हुई फसल का सही आंकलन कर अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। संकट की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी किसान भाइयों के साथ खड़ी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


