Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अब तो अपना मप्र सम्हालिए मोहन बाबू

अब तो अपना मप्र सम्हालिए मोहन बाबू

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 28, 2025

– राकेश अचल

दो साल पहले जब शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था, उस समय भी ये आशंका व्यक्त की गई थी कि क्या मोहन बाबू मप्र को सम्हाल पाएंगे? और आज दो साल बाद ये तमाम आशंकाएं सही साबित होने लगी हैं। पिछले दो साल में जिस तरह से मप्र में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं का आतंक और दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है, उससे लगता है कि मप्र फिर 50 साल पीछे चला गया।
ताजा घटना मप्र के गुना जिले की है। गुना जिले में भाजपा नेता महेन्द्र नागर ने रविवार को एक किसान पर अपनी थार जीप चढ़ा कर निर्ममता से हत्या कर दी। मामला फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का है। किसान रामस्वरूप जब अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे, तभी बीजेपी नागर ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। आरोपी भाजपा नेता महेन्द्र नागर ने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर किसान रामस्वरूप धाकड़ को पीटा। फिर घायल किसान के ऊपर अपनी थार चढ़ा दी। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी के चंगुल से अपने पिता को बचाने के लिए जब किसान की बेटियां घटना स्थल पर पहुंची तो उनके साथ भी जानवरों जैसा सलूक किया गया। आरोपी महेन्द्र नागर ने बेटियों के ऊपर बैठकर उनके कपड़े तक फाड़ दिए और दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर भी की। घायल किसान को इलाज न मिल सके इसलिए एक घण्टे तक उसके शरीर को गांव से बाहर नहीं जाने दिया गया।
जैसे तैसे घटना के एक घण्टे बाद जब रामस्वरूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति है। मामले में आरोपी महेन्द्र नागर और तीन महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि गांव में आरोपी के नाम का इतना ज्यादा आतंक है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा नेता महेन्द्र नागर द्वारा गांव के छोटे किसानों को डरा-धमका कर जमीनों पर कब्जा किया जाता है। ऐसे में गांव के किसानों की मजबूरी होती है कि वे अपनी जमीन महेन्द्र नागर को बेचकर गांव से चले जाएं। कोई किसान जब इसका विरोध करता है तो उसके साथ बुरा सलूक किया जाता है। गणेशपुरा गांव से लगभग 25 किसान अपनी जमीन औने-पौने दामों में बेचकर पलायन कर चुके हैं। लेकिन जब रामस्वरूप धाकड़ ने तानाशाही का विरोध किया तो उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया और हत्या कर दी गई।
पुलिस ने आरोपी महेन्द्र नागर और उसके परिवार की 3 महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में आरोपी महेन्द्र नागर के नाम का आतंक है। महेन्द्र नागर ने जमीन हथियाने के लिए रामस्वरूप की हत्या कर दी और बेटियों के कपड़े फाड़ दिए। बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने भी घटना को लेकर खेद जताया है। मप्र के ही भिण्ड जिले में दलित को पीटने और पेशाब पिलाने की वारदात हो चुकी है। एक अन्य वारदात में एक दलित से दबंगों ने अपने पैर धुलवाकर उस पानी को पिलाने के लिए विवश किया गया।
नेशनल क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे भारत में 2023 में अनुसूचित जातियों के विरुद्ध अपराधों की संख्या 57 हजार 789 थी। जबकि मप्र में 2023 में एससी के विरुद्ध मामलों की संख्या लगभग 8232 थी। इसी वर्ष मप्र में जनसंख्या-अनुपात (क्राइम रेट) एससी के विरुद्ध लगभग 72.6 प्रति लाख थी। आदिवासी (एसटी) समुदाय के विरुद्ध मप्र में 2023 में 2858 मामले दर्ज हुए। मप्र में 2023 में एससी/एसटी को मिलाकर कम-से-कम 11 हजार से अधिक उत्पीड़न मामले दर्ज हुए थे। इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि मप्र में एससी/एसटी समुदायों के विरुद्ध अपराध-मामले संख्या और अनुपात दोनों में उच्च स्तर पर हैं। प्रतिदिन लगभग 30 लोगों को  उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति समुदाय के विरुद्ध मामलों में संख्या अधिक है और अनुपात भी बहुत चिंताजनक है (72.6 प्रति लाख) यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में ऊंचा है। भाजपा से जुड़े अपराधियों को पार्टी से निकालने की कार्रवाई भी हुई है, लेकिन पार्टी में अपराधी वृत्ति के तत्वों को संरक्षण भी बढ़ा है। बुरी बात ये है कि इन वारदातों के बावजूद सरकार इन्हें रोकने में नाकाम साबित हुई है।

Post Views: 186
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640710
Views Today : 415
Who's Online : 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.