Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है गोवर्धन पूजा : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है गोवर्धन पूजा : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 22, 2025

– आदर्श गौ-शाला लालटिपारा में भव्य गोवर्धन एवं गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित
– 108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन भगवान का हुआ पूजन, लगाया 56 भोग
– ऊर्जा मंत्री तोमर भी हुए गोवर्धन पूजा में शामिल
– दो हजार से ज्यादा भक्तों ने किया गौ-माता व गोवर्धन भगवान का पूजन

ग्वालियर, 22 अक्टूबर। मप्र की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में गोवर्धन भगवान का भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। गौशाला परिसर में 108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत और और इस पर्वत पर गोबर व प्राकृतिक रंगों से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अतिथिगणों एवं बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन किया। गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
गोवर्धन पूजन के बाद सभी अतिथियों ने आरती उतारी। साथ ही ग्वालियर सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन को 56 भोग अर्पित किए गए। साथ ही गौमाता को भी 56 भोग की प्रसादी दी गई। गौशाला में आए भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस पूरे आयोजन को जीरो वेस्ट इवेंट के आधार पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। हमारी परंपराओं व संस्कृति में प्रकृति के प्रति आदर भाव गहरे तक समाया हुआ है। इसी भाव के साथ हम गोवर्धन एवं गौ पूजन कर समूचे विश्व को प्रकृति, पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। हमारी परंपराओं व संस्कृति में प्रकृति के प्रति आदर भाव गहरे तक समाया हुआ है। खुशी की बात है की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ गौ-पूजन व गोवर्धन पूजा की जा रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंद्रापुरकर ने कहा कि सभी भारतीय पर्व में समाज को संगठित कर बुराइयों का नाश करने का संदेश छुपा होता है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण एवं देश के उत्थान के समाज को संगठित होकर काम करना होगा। कृष्णायन गौशाला के संत ऋषभ देवानंद ने कहा कि लाल टिपारा गौशाला संस्कारशाला के रूप में भी काम कर रही है। गौशाला से पांच विश्वविद्यालयों ने गौ संरक्षण के संबंध में अनुबंध किया है।
गोवर्धन पूजा में पीतांबरा पीठ दतिया से आई अनुराधा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जयसिंह कुशवाह व मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संभाग आयुक्त मनोज खत्री कलेक्टर रुचिका चौहान नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव व मुनीष सिकरवार समेत अन्य संबंधित अधिकारी और डॉ. प्रियंवदा भसीन समेत शहर के अन्य समाजसेवी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
ग्वालियर की लाल टिपारा गौ-शाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। सागर से आए बुंदेलखण्डी लोक कलाकारों के समूह ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर संगीतमय लोक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इसी तरह स्थानीय कला समूह के कलाकारों ने वन मित्र नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
जीरो वेस्ट आधार पर हुआ भण्डारे का आयोजन
गौशाला में आए श्रद्धालुओं को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जीरो वेस्ट सिद्धांत के आधार पर भोजन कराया गया। भक्तों ने स्टील की थाली एवं गिलास में प्रसादी ग्रहण की। इससे पूरे आयोजन के दौरान जरा भी कचरा नहीं फैला।
श्रीअन्न का बताया महत्व
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को श्रीअन्न का महत्व बताया गया है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप गौशाला में आयोजित भण्डारे में आए भक्तों को बाजरे की खीर परोसी गई, जो सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। प्रसादी ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं को श्रीअन्न का महत्व भी समझाया गया।
सांसद कुशवाह ने भी किया गोवर्धन पूजन
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भी बुधवार को लाल टिपारा पहुंचकर गौपूजन एवं गोवर्धन पूजा की। उन्होंने सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रेमसिह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।

Post Views: 223
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640622
Views Today : 2866
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.