भिण्ड, 16 अक्टूबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में शहर के आईटीआई रोड स्थित एमपी 30 एनसीसी बटालियन में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पकंज चतुर्वेदी एवं सचिव जिला प्राधिकरण अनुभूति गुप्ता की मौजूदगी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के विधिक सेवाएं योजना 2015 एवं निशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं मोटरयान अधिनियम संशोधित 2022 के अध्याय 11 एवं 12 के संबंध में तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम में 285 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं एवं हनुमंत बौहरे चीफ एलएडीसी, एनसीसी 30 बटालियन के एओ एवं कमाण्डेंट तथा अन्य अधिकारीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर मंजर अली एवं आकाश उपस्थित रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

