भिण्ड, 13 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के दल ने ग्राम रमटा तहसील अटेर में मिलावटी मावा पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें लोकेन्द्र सिंह भदौरिया के मकान में संचालित मावा निर्माण यूनिट के संचालक दर्शनलाल ओझा से मावा, वनस्पति एवं पनीर के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए। डेयरी पर मावा निर्माण में वनस्पति की मिलावट करते पाया गया। मौके पर डेयरी पर 50 किलो मावा, वनस्पति 10 किलो, पनीर की 10 किलो मात्रा रखी पाई, जिसको मौके पर जब्त किया गया। जप्ती की कीमत 14 हजार 100 रुपए है। डेयरी संचालक ने मौके पर खाद्य रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया। दल में रेखा सोनी, रीना बंसल, किरन सेंगर उपस्थित रहीं।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


