भाजपा विधायक ने खाद को लेकर कलेक्टर बंगले का किया घेराव ,धरने पर बैठकर अपनी ही पार्टी पर लगाया प्रश्नचिन्ह
विधायक और कलेक्टर की तूं तूं- में में का वीडियो शोशल मीडिया पर हुआ वायरल
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – किसानों की हितैसी का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में किसान खाद के लिए दर दर भटक रहा है एक तरफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी प्रदेश भर में सभाओं के दौरान बोल रहे है कि खाद की कोई कमी नही है सारे पुख्ता इंतेजाम पहले से ही कर रखे है फिर भी किसान खाद के लिए चक्कर लगा रहा है आखिर खाद की किल्लत नही है तो फिर खाद किसान को उपलव्ध क्यों नही हो रही है । इसी सन्धर्व में बुधवार को किसानों की पीड़ा को समझते हुए भाजपा सरकार के सदर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने ऑफिसर कॉलोनी स्थित कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले पर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ घेराव किया जहां कलेक्टर और भाजपा विधायक के बीच हुई तना तनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे भाजपा विधायक के समर्थकों द्वारा कलेक्टर चोर के नारे भी लगाए जा रहे है । कलेक्टर से नोकझोंक होने के बाद भाजपा विधायक कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थोड़ी देर बाद विधायक के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और नेताजी थोड़ी देर बाद धरना समाप्त कर वहां से चले गए ।
कलेक्टर की उंगली देख भाजपा विधायक ने ताना मुक्का ,हुई नोक – झोंक
कलेक्टर बंगले का घेराव करने पहुंचे भाजपा विधायक के समर्थकों ने बंगले के बाहर भिण्ड कलेक्टर चोर है के नारे लगाए तो कलेक्टर ने बाहर आकर उनको समझाते हुए उँगली दिखाई तभी भाजपा विधायक ने आक्रोश में आकर कलेक्टर पर मुक्का तान दिया इसे देखकर माहौल बिगड़ने की स्थिति निर्मित होने ही वाली थी लेकिन कलेक्टर ने अपने हाथ को नीचे कर लिया और बंगले में अंदर चले गए ।
राजनीतिक विशेषग्यो बोले,,, कलेक्टर पर दबाव बनाने के लिए भाजपा विधायक ने लिया किसानों का सहारा ?
भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच हुई नॉक झोंक पर लोगों ने कहा कि खाद तो बहाना है विधायक कलेक्टर पर दवाब बनाने के लिए अपने समर्थकों के साथ बंगले पर पोहचे थे । इसी क्रम में जिले के एक जिम्वेदार नागरिक ने तो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा जरूरी नही की लड़ाई खेत की ही हो खलियान की भी हो सकती है । वैसे भिण्ड कलेक्टर और सदर विधायक के सम्वन्ध कितने मधुर है ये बात किसी से छुपी नही है ।
प्रशासन द्वारा खाद के आंकड़े इस प्रकार है
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड श्री के.के. पाण्डेय ने बताया है कि भिण्ड जिले में गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष सामान्य से अधिक एवं लगातार वर्षा होने के कारण खरीफ फसलों की बोनी कम हुई है। इस कारण आगामी समय में जिले की मुख्य फसल के रूप में सरसों की बोनी 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक की जावेगी। इस हेतु किसानों के द्वारा आगामी फसलों की बोनी हेतु उर्वरक का उठाव किया जा रहा है, जिसके लिये अभी तक कुल यूरिया 12904 मेट्रिक, डीएपी उर्वरक 7391 एवं एनपीके उर्वरक 6802 मेट्रिक प्राप्त हुआ है, जिसमें से यूरिया 6230 मेट्रिक, डीएपी उर्वरक 4440 एवं एनपीके उर्वरक 1330 मेट्रिक का वितरण किया जा चुका है।
27 अगस्त तक भिण्ड जिले में कुल यूरिया 6674 मेट्रिक, डीएपी उर्वरक 2951 एवं एनपीके उर्वरक 5472 मेट्रिक वितरण हेतु उपलब्ध है। आगामी माह सितम्बर हेतु मांग 20000 मेट्रिक यूरिया, 10000 मेट्रिक डीएपी एवं 10000 मेट्रिक एनपीके की गई है। जिले को रवी सीजन हेतु कुल यूरिया 40000 मेट्रिक, डीएपी 25000 एवं 25000 मेट्रिक, एनपीके की मांग की गई है। किसान भाई प्रतिदिन उपलब्ध उर्वरक की जानकारी वितरण केन्द्रों पर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
इस सप्ताह भिण्ड जिले को रायरू पाइंट से आईपीएल एवं कृभकों की दो रेक्स लगेगी जिसमें से 1350 मेट्रिक डीएपी एवं अन्य रैक से 600 मेट्रिक, एपीएस प्राप्त हो रही है।


