मुख्य समारोह में नहीं बुलाए जाने पर स्वतंत्रता सेनानी परिजनों में रोष
– जिलाध्यक्ष बोले- भिण्ड जिले में प्रदेश सरकार का नहीं, जिला प्रशासन का चलता है प्रोटोकोल
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को नहीं बुलाए जाने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने जिला प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका था।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति बताया कि 23 जुलाई 2025 संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को मुख्य समारोह में ससम्मान आंमत्रित करने सहित शहर के किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के रख-रखाव एवं उचित देखभाल मांग की गई थी, किंतु जिला प्रशासन ने अपनी हठधर्मी के चलते संगठन की एक भी मांग पूरी नहीं की है। गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य जिलों जैसे ग्वालियर, डिंडोरी, धार, कटनी में स्वतंत्रता जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भिण्ड जिले में शायद प्रदेश सरकार का नहीं, जिला प्रशासन का प्रोटोकोल चलता है, तभी तो जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को कार्यक्रम में बुलाना उचित नहीं समझा, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल ने बताया कि वे जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी स्व. दीपचंद पालीवाल के पुत्र हैं, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुझे कोई आमंत्रण पत्र नहीं मिला है, जबकि उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सोनी निडर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह, सचिव सुनील शर्मा ने जिला प्रशासन के एक ज्ञापन सौंपकर सेनानी परिजनों को मुख्य समारोह में आमंत्रित करने हेतु दिया था। वहीं जिला महामंत्री अमरनाथ शर्मा, सचिव सुनील शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी परिजन उमा राजौरिया, मंजू दांतरे, रविन्द्र बौहरे, राजमणि शर्मा, सोनू गोस्वामी, दीपचंद जैन, मुन्ना श्रीवास, श्रेयांश लोहिया, आशुतोष शर्मा सहित अन्य परिजनों ने बताया कि उन्हें भी आमंत्रण पत्र नहीं मिला है।


