ग्राम मिहोनी अखंड आंदोलन में उमड़ा जन शैलाव , शनि धाम महंत बोले हाइवे बनने तक आंदोलन जारी रहेगा
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – मिहोनी शाला हनुमान मंदिर पर आज तीसरे दिन भक्तो और संत समाज की काफी भीड़ जुटी इस अवसर हवन पूर्णाहुति आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ,इस अवसर पर शनि धाम के महंत पूज्य संत महामंडलेश्वर शिवराम दास त्यागी बाबा ने कहा हमारे कालीदास महाराज अस्वस्थ हैं

तो हम सभी मानव जीवन बचाने के लिए ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन की मांग को लेकर चल रहे अखंड आंदोलन को जारी रखेंगे ,सरकार ने छह माह का समय भले दिया हो पर यह अभियान जिले के सभी धार्मिक स्थानों पर चलता रहेगा इस अवसर पर त्रिमूर्ति धाम के पीठाधीश्वर डॉ शिवप्रताप महाराज जी ने कहा कि आखिर सरकार की वो कौन सी मजबूरी है जो हाइवे को बनने नहीं दे रही है

इस अवसर पर पूज्य संत श्री प्रेमानंद सरस्वती चामुण्डा महाराज पूज्य संत रामकिशोर शास्त्री जी पूज्य संत रामेश्वर जी महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में संत समाज तथा हाईवे से जुड़े समाज सेवी सुनील फौजी, कैप्टन कालीचरण शर्मा रिटायर्ड, कैप्टन विशाल सिंह, सूबेदार रामदत्त शुक्ला, राजेश यादव गडूपुरा, आलोक यादव, अशोक सिंह भदौरिया, रिशेंद्र राजावत, देवेश शर्मा, राजमणि त्रिपाठी, शुभम् पचौरी , राहुल गुर्जर सहित कई नौजवान उपस्थित रहे ।


