भिण्ड, 31 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) ने जनगणना 2027 से संबंधित द्वितीय बैच के फील्ड ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में क्विज टेस्ट एचएलओ प्रश्न, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि (अवधारणाओं और परिभाषाओं पर जोर देने के साथ) एवं एचएलओ मोबाइल एप की स्थापना, प्रक्रिया और अवलोकन इसकी विशेषताएं, एचएलओ एप उपयोग करने प्रगणकों द्वारा उत्तर भरने की विधि तथा पर्यवेक्षक द्वारा डाटा सत्यापन, स्वगणना (एसई) प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण में द्वितीय बैच के द्वितीय दिवस मंगलवार को जिला स्तर पर प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त नगरीय चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


