भिण्ड, 30 मार्च। क्षेत्रीय विकास और जन सुविधाओं को लेकर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार को विधायक ने नगर के महावीरगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल कार्य की प्रगति देखी, बल्कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान विधायक कुशवाह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त लहजे में निर्देशित दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों का निर्माण निर्धारित मापदण्डों के अनुसार ही होना चाहिए ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
क्षेत्र वासियों की सुविधा प्राथमिकता
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र वासियों को बेहतर और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महावीर गंज की सड़कें लंबे समय से प्रतीक्षा में थीं, अब इनका कायाकल्प हो रहा है। विकास के इन कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को उनके सामने रखा। विधायक ने आश्वासन दिया कि कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा ताकि बारिश के मौसम से पहले आवागमन सुगम हो सके।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


