भिण्ड, 28 मार्च। सरस्वती शिशु मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटावा मार्ग भिण्ड में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यवस्थापक आनंद बरुआ एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि राजीव सिंह यादव एडवोकेट एवं अभिभावक, आचार्य परिवार सम्मिलित हुआ।
काव्या पाठक ने सरस्वती शिशु मन्दिर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

लहार नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर में प्रथम कक्षा की छात्रा काव्य पाठक पुत्री दिलीप पाठक निवासी पचपेड़ा लहार ने अपने शिक्षा को निरंतर सुचारू रूप से रखते हुए कक्षा उदय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्या पाठक को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों ने बधाई दी एवं मिठाइयां खिलाकर उसका स्वागत किया और उसका हौसला बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने भी छात्र का हौसला बढ़ाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल प्रदान किया।


