– लक्ष्य प्राप्ति के लिए अवकाश के दिनों में भी जमा होगा टैक्स
भिण्ड, 28 मार्च। नगर पालिका परिषद भिण्ड के सीएमओ यशवंत वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार शहर वासियों को संपत्ति कर में बड़ी राहत दी है। संपत्ति कर के संपत्तिकर की बकाया वसूली में मिलने वाली छूट की समय सीमा को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 कर दिया गया है।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब अवकाश के दिनों (शनिवार और रविवार) में भी नगर पालिका का राजस्व विभाग खुला रहेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालयीन समय में निरंतर टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है, ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचा जा सके।


