– सौरभ अध्यक्ष, संगीता कोषाध्यक्ष और प्रो. बघेल बने सचिव
भिण्ड, 27 मार्च। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव प्रभारी प्रांत नगर समन्वय धीरज शुक्ला द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन कराया गया। जिसमें सौरभ बौहरे को शाखा अध्यक्ष, संगीता कौशल को कोषाध्यक्ष और प्रो. शिवराज बघेल को सचिव निवार्चित किया गया है। इस अवसर पर शाखा संरक्षक दिलीप कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ शाखा सदस्य गजेन्द्र शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेस सोनी, रक्षपाल राजावत, रामोतार शिवहरे, जनपद अध्यक्ष सरोज रामकृष्ण बघेल, आशीष बौहरे, छुटंकी शर्मा, शिक्षक सुरजीत बघेल, बंटी शुक्ला, सतेल्द्र गुप्ता, धीरेन्द्र राजौरिया, कुलदीप शर्मा, विक्रम उपाध्याय उपस्थित रहे।


