भिण्ड, 27 मार्च। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ भिण्ड के अध्यक्ष का चुनाव जिला न्यायालय में संपन्न हुआ। जिसमें चौधरी राजीव यादव को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से विजयी घोषित किया गया। चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। नवनिवार्चित जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय भिण्ड दिलीप गुप्ता, अभिभाषक संघ भिण्ड के अध्यक्ष विनीत मिश्रा, अधिवक्तागण अखिलेश भदौरिया, राजन भदौरिया, भूरे यादव तथा शाहरुख खान एवं समस्त कर्मचारियों ने राजीव यादव को बधाई दी है।
वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर 28 मार्च को
भिण्ड। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम वायपास रोड भिण्ड में 28 मार्च शनिवार को सुबह 10.30 बजे से मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर, नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया जाएगा। उपरोक्त मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होने की अपील आमजन से की गई है।


