भिण्ड, 24 मार्च.मनीष दुबे। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह जिला जनगणना प्रभारी द्वारा जनगणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना परिचय और प्रगणकों पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की विधि एवं उनकी भूमिका एवं कर्तव्य, कानूनी पहलू, जनगणना की नींव का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त अभिधारणाएं और परिभाषाएं, एचएलबी सीमाओं का ग्राउण्ड टूथिंग तंत्र और ले आउट एवं अन्य जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण चार्ज के लिए फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण को छोड़कर) 35 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


