भिण्ड, 19 मार्च। वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा, हिंदू नववर्ष दिवस पर गुरुवार को जिला इकाई भिण्ड द्वारा वैश्य एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली शास्त्री चौराहा भिण्ड से पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई जो परेड चौराहा होते हुए गांधी मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापित की गई। समापन अवसर पर रैली में उपस्थित हुए सभी बंधुजनों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। अंत में जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने रैली को सफल बनाने पधारे सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
रैली में जिला अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, जिला प्रभारी कैलाश वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि जैन, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन एडवोकेट, युवा अध्यक्ष शशिकांत जैन, युवा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी रमेशचंद्र गुप्ता, हरनारायण गुप्ता, श्याममोहन श्रीवास्तव, सुरेश कुमार कुचिया कैलाश नारायण नगरिया, धर्मेन्द्र जैन, सत्येन्द्र गुप्ता शिवहरे, मीडिया प्रभारी मनोज जैन पत्रकार, संजय पहारिया, अमित गुप्ता, धीरज चपरा, मनोज गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित जैन, गहोई समाज के महामंत्री अमन रावत, कोषाध्यक्ष विवेक नोगरैया, सहसचिव महेश तरसोलिया, सुरेश गुप्ता एडवोकेट, हरीबाबू गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, चंद्रभान कनकने, भगवानदास, छोटे गुप्ता, राजकुमार चपरा, अतुल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजू कुचिया, अमित मोर आदि लोग उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


