संत समाज ने की बरेठा टोल प्लाजा पर धर्म ध्वजा स्थापित
16 मार्च से होगा टोल फ्री आंदोलन अनिश्चकाल के लिए
पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की कड़े शव्दों में निंदा की
भिण्ड ब्यूरो 13 मार्च – अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज कुंडेश्वर महादेव मंदिर भिंड से पूज्य संत समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्म ध्वजा रवाना की और बालाजी हनुमान मंदिर बरेठा पर पूजा अर्चना कर सैकड़ों अनुयायियों के साथ टोल प्लाजा पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ किया इसी उद्घोष के साथ आज से टोल प्लाजा पर संत समाज के खालसा लगना शुरू हो गए आज ध्वजारोहण में संत समाज की ओर से पूज्य संत कालीदास महाराज, पूज्य संत श्री हरिनिवास अवधूत जी चिलोंगा महाराज , पूज्य संत जड़ेरुआ सरकार, पूज्य संत त्यागी बाबा शनि धाम, पूज्य संत कुंडेश्वर महाराज , पूज्य संत कमलपुरी महाराज पूज्य संत गरीब दास, पूज्य संत बलीरामदास जी महाराज, पूज्य संत हरिहरानंद महाराज राजनेताओं में राहुल सिंह भदौरिया, भूपेंद्र कराना , देवेश शर्मा,रॉकी तोमर, रिशेंद्र राजावत , अनिल गुर्जर पार्षद मालनपुर, पूर्व सैनिक कल्याण संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार,चौधरी दीपक सिंह गुर्जर , पप्पू सरपंच,बलराम सिंह, फेरन सिंह राजावत कौशलेंद्र सिंह भदौरिया बिजोरा,धर्मराज सिंह तोमर ,मनोज भदौरिया ,मोनू भदौरिया बिजोरा,नीरू राजावत, धर्मेंद्र सिंह, अरुण शर्मा फौजी जारी कोतवाल , धर्मेंद्र सिंह राजावत ,पुखराज भटेले आदि शामिल रहे ।


