भिण्ड, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा के द्वितीय दिवस स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भाषण और बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘कल्पना से साकार तक विज्ञान में महिलाओं का योगदानÓ रखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर संकाय में अध्ययनरत छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं के अनुरूप विषय की स्पष्टता के आधार पर अपने शब्दों में भाषण के बिंदुओं को समझाया।
भाषण प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर डॉ. कमला नरवरिया और डॉ. आभाष अस्थाना ने छात्र-छात्राओं को उनके वक्तव्य के आधार पर उनका मूल्यांकन किया और उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्रदान किया। इसके साथ-साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी-समानता और संघर्षÓ रखा गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी समानता और संघर्ष दोनों पक्ष और विपक्ष पहलुओं को अपने वक्तव्य के माध्यम से उकेरा तथा एक दूसरे की विवादात्मक टिप्पणी को बड़ी ही सहजता और सरलता के साथ उल्लेखित किया कि महिलाओं की विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी समानता है या संघर्ष।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को महिलाओं की विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी के सामानता और संघर्ष दोनों पहलुओं को अपने माध्यम से समझाया कि महिलाओं की विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी सामानता न होकर संघर्ष है। क्योंकि महिलाओं ने अनेक संघर्षों का सामना करते हुए विज्ञान की क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। यह पुरुषों के साथ समानता न होकर एक संघर्ष है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और अन्य विद्यार्थियों ने भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भागीदारी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


