– सीटू जिला महासचिव दौनेरिया ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
भिण्ड, 17 फरवरी। भिण्ड शहर में 16-17 फरवरी की दरम्यानी रात्रि में स्कार्पियो सबार चोरों ने एक ही रात्रि में हाथी गड्ढा, नवादा बाग, वाटर बक्स एवं शास्त्री कॉलोनी में कुल 5 घरो में ताले चटकाए। आगे-आगे चोर, पीछे-पीछे पुलिस, रात्रि में यह खेल चलता रहा। नवादा बाग में रात्रि एक से डेढ़ बजे चोरों ने चंद्रकांत शर्मा के मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जिसकी सूचना 112 पर दी गई। 112 पुलिस गाड़ी भी 10 मिनिट में आ गई, सिटी कोतवाली पुलिस प्रशासन भी आया। इसके बावजूद भी चोरों के होंसले इतने बूलंद थे कि वह पुलिस प्रशासन को चकमा देकर आगे भी घरों के ताले तोड़ते रहे। सुबह 5 बजे स्कार्पियो छोड़कर चोर भाग गए। पुलिस ने चोर गाड़ी जब्त कर ली है।
सीटू के जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने प्रेस के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोर पकड़े गए या नहीं यह सवाल इसलिए बड़ा हो गया है कि 17 फरवरी को पूरे दिन पुलिस प्रशासन द्वारा चोरों के खिलाफ मुकद्दमा तक दर्ज करने का समय नहीं मिला। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण एक तरफ चोरों के होंसले बुलंद हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ वीडियो फुटेज जिन घरों के ताले टूटे हैं, चोरी हुई, साथ ही समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों के मन में सवाल है। क्या कारण हैं कि पुलिस प्रशासन संपूर्ण दिन में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कर पाई। भाजपा सरकार की रणनीति है कि अपराध हों, लेकिन कम से कम मुकदमा दर्ज कर रिकार्ड में कानून व्यवस्था का शासन साबित किया जाए या पुलिस प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कम मुकदमा दर्ज करने की रणनीति पर काम कर रही है, इससे पुलिस अधिकारियों का पुलिस रिकार्ड अच्छा बना रहे या फिर चोरों के राजनीतिक संबंध उच्च राजनीतिक लोगों से हैं उनके दबाव में पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। लेकिन जनता भयभीत है, भाजपा मोदी सरकार का यह नारा खोखला साबित हो रहा है देश और प्रदेश सुरक्षित हाथों में है, मैं चौकीदार हूं इसके विपरित पुलिस चोरों के हवाले जनता असुरक्षित हाथों में, 5 घरों में चोरों ने ताले तोड़े हैं, उनमें एक घर नवादा बाग में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया के बड़े भाई चन्द्रकांत शर्मा का भी है।


