– 70.58 लाख की लागत ने भवन बनकर तैयार, स्वास्थ्य व सुविधाएं बेहतर बनाने का सराहनीय प्रयास
भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। क्षेत्र के आम नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने रविवार को दो मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का विधिवत लोकार्पण किया गया। नई तहसील बाईपास रोड पर स्थित संजीवनी क्लीानिक की लागत राशि 23.81 बना, वहीं बीटीआई रोड सुन्दरपुरा पर 46.77 लाख की लागत से दूसरा संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव, चिकित्सक डॉ. सुनील मौर्य, इंजीनियर अमित शाक्यवार, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक तक समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, ताकि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक इसी सोच का परिणाम हैं, जहां आमजन को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच सुविधाएं तथा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विधायक ने कहा कि आज लोकार्पित किए गए दोनों मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से गरीब, श्रमिक, वृद्धजन, महिलाएं एवं बच्चे अब अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा समय पर उपचार मिलने से गंभीर बीमारियों की संभावना भी कम होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर नए स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना, डॉक्टरों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था तथा दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक इस दिशा में एक सशक्त और जनकल्याणकारी पहल है।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आमजन का विश्वास स्वास्थ्य व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे इन क्लिनिकों की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।


