दतिया, 06 फरवरी। समग्र ग्राम विकास एवं स्वावलंबी स्वच्छ और समरस ग्राम बनाने के उद्देश्य को लेकर आयोजित आदर्श ग्राम उत्सव कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत गिरिजानंद महाराज ने कहा कि शिवोहम बोलने से सबका मंगल होता है। श्रीराम नाम संकीर्तन करें, बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ग्राम वासी सभी जन मिलकर रहें और अपने गांव को आदर्श गांव बनाएं। जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने आदर्श ग्राम पर एक कविता प्रस्तुत की, जन जन को हम यह समझाएं-आओ अपना गांव आदर्श बनाएं। संघ शताब्दी वर्ष पर जानकारी दी और पंच परिवर्तन के बारे में बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य। पंच परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा की और जानकारी दी।
ग्वालियर से आए गणेश बघेल ने कार्यक्रम के आयोजन पर सभी आयोजकों को बधाई दी और कहा कि आदर्श ग्राम को बनाने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अहिल्या बाई, लक्ष्मी बाई की कथा सुनाई और आदर्श ग्राम को बनाने में सभी ग्राम वासियों को अच्छी आदतें अपनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के आयोजक और अतिथि स्वागत कामता सरपंच एवं राकेश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन देवसिंह आचार्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पड़ोसी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी मोहित सिंह ने दी।
Saturday, October 3
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


