भिण्ड, 04 फरवरी। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त शिविरों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 फरवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु केम्प आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में 5 से 6 फरवरी तक, धर्मपुरा में 7 से 9 फरवरी तक, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत अहरौली काली में 5 से 6 फरवरी तक, खड़ीत में 9 से 11 फरवरी तक, शुक्लपुरा में 12 से 14 फरवरी तक, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत मेहदा में 5 से 6 फरवरी तक, निवसाई में 5 फरवरी को, मानगढ़ में 6 से 9 फरवरी तक, इंदुर्खी में 6 से 9 फरवरी तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

