भिण्ड, 01 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां केन्द्रीय बजट 2026-27 आज संसद में पेश किया। इस बजट पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेहगांव ममता भदौरिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कर्तव्य यह पहला बजट है जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकासÓ को केन्द्र में रखते हुऐ प्रस्तावित किया गया है।
ममता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में वित्त मंत्री ने आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एआई की आवश्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एआई हमें विकास के पथ पर आगे लेजाने मे अग्रणी भूमिका निभाऐगा, रोजगार सृजन में हमारी उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण और बजट दोनों में महिलाओ के लिए नए अवसर सृजन को प्राथमिकता बताया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


