– प्रधानमंत्री का भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य किया आभार व्यक्त
भिण्ड, 01 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका संकल्प इस मूल मंत्र पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों का सम्मान करते हुए आदमपुर (पंजाब) हवाई अड्डे का नामकरण गुरु रविदास के नाम पर करेंगे।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक निर्णय अभिनंदनीय है, पूरे देश का रविदसिया समाज और संत रविदास जी को मानने वाले भक्त अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है। आपका हृदय से बहुत बहुत आभार। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत शिरोमणि रविदास के नाम से हवाई अड्डे का नाम रखना यह उनकी सोच संतों के सम्मान के प्रति रही है, जिन्होंने संत रविदास जी के विचार और उनके सिद्धांत समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर सम्मान दिलाने का कार्य किया है। संतों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में ही देखने को मिलता है।


