भिण्ड, 31 जनवरी.मनीष दुबे। जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों बादल छाए रहने और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और कड़ाके की सर्दी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं के बीच जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है।
शनिवार की सुबह जिले में ठंडी हवाओं और बादलों के बीच सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहने के कारण सुबह का मौसम ज्यादा ठिठुरन भरा रहा। सर्दी के बढ़ते असर को देखते हुए लोग सुबह के समय अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। शहर के चौराहों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अलाव जलते नजर आए। ठंड के कारण सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित रही और लोग देर से घरों से निकले। दोपहर करीब एक बजे के बाद बादलों के बीच हल्की धूप निकली। हालांकि यह धूप लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आई, लेकिन कुछ ही देर में धूप गायब हो गई। इस कारण सर्दी से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी। लोग गर्म कपड़े पहनकर और बचाव के अन्य उपाय अपनाते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार को जिले में आद्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि हवाओं की रफ्तार 5 से 8 किमी प्रति घण्टा रही। हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलती रहीं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


