भिण्ड, 29 जनवरी। यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को आयोजित सवर्ण समाज के आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का कांच टूट गया। मामले में कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार दोपहर सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा आंदोलन आयोजित किया गया था। इस दौरान धनवंतरी कॉम्प्लेक्स से कलेक्ट्रेट तक युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे कुछ युवा आक्रोशित हो गए। अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज युवकों ने कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे चैनल को खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान अफरा-तफरी के बीच प्रवेश द्वार पर लगा कांच टूट गया।
घटना के बाद कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षा कर्मी ने देहात थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि आंदोलन के दौरान कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में जबरन प्रवेश का प्रयास किया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। शिकायत के आधार पर देहात थाना पुलिस ने 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कांच तोड़ने में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


