– जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक, गोहद, मेहगांव एवं भिण्ड में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भिण्ड, 27 जनवरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल 28 जनवरी बुधवार को सुबह 9.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर 10.10 बजे रघुनाथ मन्दिर विजयराम धाम खनेता जिला भिण्ड आएंगे एवं दर्शन तथा पूजन करने के बाद श्रीधाम मठाधीश्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज से भेंट करने के पश्चात 11 बजे मेहगांव आगमन एवं कंचन पिन्टू राठौर अध्यक्ष नगर परिषद मेहगांव के निवास, 11.35 बजे मेहगांव सर्किट हाउस में कार्यकताओं एवं आमजनों से भेंट, दोपहर 12.05 बजे रामलीला मैदान मेहगांव में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण के सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री पटेल दोपहर 1.25 बजे रामलीला मैदान मेहगांव से प्रस्थान कर 1.30 बजे भिण्ड आएंगे एवं अरूण सोनी व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक के निवास पहुंचेंगे, उसके बाद दोपहर 2.50 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भिण्ड में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करने के उपरांत 3.35 बजे मेहगांव सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 4 बजे मेहगांव सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 4.05 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 5.05 बजे सर्किट हाउस भिण्ड पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे।

