भिण्ड, 27 जनवरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 83 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं अपर कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्रवार्द से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक 2 फरवरी को
भिण्ड। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक वर्ष में चार बार अर्थात तीन माह में एक बार अनिवार्य रूप से करने के निर्देश हैं किन्तु कतिपय विभागों द्वारा नियमित रूप से बैठक आयोजित की जानी है। जिसके क्रम में 2 फरवरी को दोपहर एक बजे कलेक्टर सभागार किया जाना है। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित कर कहा है कि उक्त बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिससे की संबंधितों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

