भिण्ड, 27 जनवरी। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी अपने एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड के सर्किट हाउस पर महिला कांग्रेस की बैठक ली एवं दयाल वाटिका में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया एवं मन का बाग गांव में मनरेगा संग्राम अभियान में भी शामिल हुईं।
प्रेस वार्ता में रीना बोरासी ने कहा कि राज्य सरकार को भिण्ड में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना घोषित करना चाहिए, मनरेगा जैसी लोकप्रिय परियोजना को बदलने का खामियाजा भिण्ड जैसे क्षेत्र में नागरिकों को भुगतना पड़ेगा, इस क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जो गड़बड़ियां की जा रही हैं उसे प्रशासन को रोकना चाहिए। भिण्ड में रोजगार के अवसर बहुत सीमित हैं, यहां पर बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, प्रदेश में 23 साल से चल रही भाजपा की सरकार द्वारा भिण्ड को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया है। यह जरूरी है कि भिण्ड में रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं और यहां के बेरोजगारों को सरकार का साथ और समर्थन मिले इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को विशेष योजना तैयार कर घोषित करना चाहिए। कांग्रेस शासन काल में लागू की गई मनरेगा योजना में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा जो संशोधन करने के साथ नाम बदल गया है, उसका खामियाजा भिण्ड सहित देश के सभी क्षेत्रों को भुगतना पड़ेगा। भारत सरकार नहीं चाहती है कि गरीब व्यक्तियों को एक साल में 100 दिन तक कामकाज की गारंटी मिले और काम न करने पर उन्हें मेहनताना मिले, सरकार की ओर से किया गया संशोधन जनता का विरोधी है। जनहित के नाम पर बनी सरकार जन विरोधी कदम उठा रही है। मतदाता सूची में पुनरीक्षण अभियान पूरा मप्र में चलाया गया है, उसमें पूरे प्रदेश के साथ भिण्ड में भी जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा फर्जी लोगों के नाम से आवेदन लगाकर हजारों लोगों की मतदाता के रूप में पहचान को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वह एक भी असली मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटने दें और किसी फर्जी मतदाता का नाम नहीं जोड़ने दें। अधिकारियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष रावत, जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल, रेखा भदौरिया, स्मिता शर्मा, रीना चौहान, शांति कुशवाह, स्नेहलता जैन, पल्लवी जैन, रामहर्ष सिंह कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, अनुपमा भदौरिया, अंजना कुशवाहा, संदीप मिश्रा, हलीम पठान, हरनारायण शर्मा, महेश जाटव, शिवशंकर भदौरिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित

