भिण्ड, 25 जनवरी। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 से 31 जनवरी तक आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम (खेल महाकुंभ) की टॉर्च रिले का आज भिण्ड जिले में आगमन हुआ, जिसका इंदिरा गांधी चौराहा पर कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, एसडीएम भिण्ड, जिला खेल अधिकारी, जिला एथलेटिक संघ द्वारा अगवानी करते हुए टॉर्च रिले को फूल माला पहनकर स्वागत किया और कलेक्टर द्वारा रिले को शहर के भ्रमण हेतु खिलाड़ियों को सौंपी गई। टॉर्च रिले भिएड से मेहगांव एवं मेहगांव से गोहद होते हुए ग्वालियर प्रस्थान करेगी। मेहगांव और गोहद में रिले का स्वागत एसडीम मेहगांव एवं एसडीएम गोहद द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के रामबाबू कुशवाह, बृजबाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, प्रमोद गुप्ता, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास इत्यादि तथा वोट क्लब के प्रशिक्षक निश्चल यादव एवं उनके खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।
विशेष भोज का जिला स्तरीय कार्यक्रम शामावि एसएएफ में आज
भिण्ड। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर विशेष भोज का जिला स्तरीय कार्यक्रम शामावि एसएएफ भिण्ड में किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज में भाग लेंगे तथा विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे।


