Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » इंडोर स्टेडियम को जल्दी बनाने करें प्रयास, स्थानीय बच्चों को मिल सके इसका लाभ : सांसद संध्या राय

इंडोर स्टेडियम को जल्दी बनाने करें प्रयास, स्थानीय बच्चों को मिल सके इसका लाभ : सांसद संध्या राय

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 22, 2026

– विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आयोजित

भिण्ड, 22 जनवरी.मनीष दुबे। जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक क्षेत्रीय सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, नगर पालिका भिण्ड अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, नगर परिषद गोरमी अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभाग अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए सांसद संध्या राय ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर गुणवत्तायुक्त उतारने के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करें ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्तियों तक भी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विभाग अंतर्गत योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो और योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को मिले इस ओर कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य, प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर कोई मजरा छूटे नहीं इसका आंकलन करने निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर पूर्ण कार्य, प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली तथा प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग अंतर्गत कनेरा सिंचाई उदवहन योजना तथा पार्वती काली सिंध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही केनालों की सफाई के संबंध जानकारी तथा दो वर्ष में कराई गई सफाई, सफाई पर व्यय एवं सफाई के माध्यम की रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण कराने निर्देश दिए। एमजेएस के पास बन रहे इंडोर स्टेडियम की लागत राशि, पूर्णता का समय और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम जितना जल्दी हो सके पूर्ण कराएं ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
सांसद संध्या राय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल-जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने कितनी पंचायतों में नल जल योजना पूर्ण हो चुकी हैं कितने में प्रगतिरत हैं एवं कब तक पूर्ण होंगी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आगामी कार्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नल जल योजना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है इसका कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
सांसद राय ने पीएमश्री विद्यालय/ महाविद्यालय की समीक्षा के दौरान जिले में चिन्हित स्कूलों की जानकारी ली, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक स्कूल अधोसंरचना के लिए दिए गए बजट तथा व्यय राशि की जानकारी ली तथा सभी चिन्हित स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कुल आंगनबाड़ी केन्द्रों, अशासकीय भवन तथा शासकीय भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं इनके सुचारू रूप से संचालन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कोविड बाल आशीर्वाद योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में टीवी मरीजों की संख्या, निक्षय मित्र दल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर कितने टीवी मरीज ठीक हुए हैं, चिन्हित करने निर्देश दिए। उन्होंने 70 प्लस आयुष्मान कार्ड की प्रगति, जिले में स्वास्थ्य विभाग भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग के कार्यों, कृषि विभाग अंतर्गत रबी फसलों के रकवे की स्थिति, नगरीय निकाय अंतर्गत संचालित कचरा वाहनों की स्थिति, नेशनल हाईवे, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, खनिज विभाग, डूडा विभाग, ट्राईबल डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी विधिवत तरीके से लेकर आएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गंभीरता से लेकर कार्य करें।

Post Views: 252
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640537
Views Today : 2174
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.