भिण्ड, 22 जनवरी.मनीष दुबे। शहर की 31 वर्षीय युवती आस्था जैन ने अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। आस्था के पिता अशोक कुमार जैन की मृत्यु 1998 में हो गई थी तब आस्था की उम्र 4 वर्ष थी, आस्था अपने माता पिता की इकलौती संतान है।
आस्था और उनकी कॉलेज की सहपाठी पवनजोत कौर ने 2016 में बीटेक करने के बाद व्यवसाय की शुरुआत एक मार्केटिंग कंपनी से की और उसके बाद 2022 में एक आयुर्वेदिक दवाओं की कंपनी आयुवा प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत क्रेडिट कार्ड की लिमिट (उधार) से की और पिछले वर्ष उनकी कंपनी ने 51.5 करोड़ का सफल व्यापार किया। 19 जनवरी को सोनी टीवी के लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में आस्था को आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपने 51.5 करोड़ के सफल बिजनेस आयुव्या और आई एम फ्रेश की शानदार पिच के साथ शाकर््स को आकर्षित किया। भिण्ड शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली आस्था जैन की यह यात्रा न सिर्फ युवाओं बल्कि खासकर महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
आस्था ने कहा कि सही सोच, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। भिण्ड की माटी मुझे सदैव ऊर्जा देती है। आस्था जैसे भिण्ड के युवाओं ने यह साबित किया है कि भिण्ड का युवा हर क्षेत्र में नंबर वन है, आस्था जैन भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन की भतीजी हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल, पार्षद मनोज जैन, बिट्टू जैन, हेमू राहुल जैन, यश जैन आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


