– जन समस्याओं को जिला प्रशासन की ओर भेजकर निराकारण लिए किया निर्देशित
भिण्ड, 21 जनवरी.मनीष दुबे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे ने सहयोग सेल के अंतर्गत नवीन व्यवस्था में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बैठकर जन समस्या निवारण के निमित्त आए आवेदनों पर समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन की ओर भेज कर समय सीमा में निराकरण करने निर्देशित किया। भाजपा जिला कार्यकाय में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों से एकल एवं सामूहिक बैठक कर संबंधित स्थानीय शिकायतें एवं सुझाव सुने, साथ ही तत्कालीन निराकरण हेतू संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहयोग सेल के माध्यम से यह प्रशंसनीय सहयोगी पहल समस्त कार्यकर्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि यह सेल व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है, पार्टी की नई व्यवस्था अनुसार सभी विधायक, सांसद, मंत्री, पार्टी के जिला पदाधिकारी प्रतिदिन पार्टी सेल सहयोग कार्यालय में बैठकर समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता से रूबरू होंगे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार और प्रशासन के जन सहयोग से की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान जिला है, प्रशासन एवं विभाग के माध्यम से तथा सरकार के सहयोग से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता और जनता भोपाल के चक्कर न लग सके।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिलामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी मोनू नरवरिया, सोनू यादव, सौरभ जैन, राजपाल सिंह भदौरिया विशेष रूप से मौजूद थे।


