भिण्ड, 21 जनवरी। स्थानीय मेला परिसर में स्थित निराला रंग विहार में नगर पालिका परिषद एवं भारतीय साहित्य सदन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बसंत पंचमी, सरस्वती दिवस एवं निराला जयंती के अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी (निराला) की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पंचामृत स्नान के साथ कवि सम्मेलन सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया होंगी। अध्यक्षता भारतीय साहित्य सदन के अध्यक्ष दशरथ सिंह कुशवाह एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा करेंगे। रामसिया शर्मा (करुण) स्वागत भाषण एवं संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक सुमेर सिंह कुशवाह ने बताया कि इस अवसर पर निराला स्मृति में सम्मान कवयित्री राधा तोमर को सहर्ष प्रदान किया जाएगा। नगर के साहित्यकारों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु यथासमय उपस्थित होने की अपील की है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

