भिण्ड, 18 जनवरी। गहोई वैश्य सभा द्वारा मकर संक्रांति के पश्चात प्रथम रविवार को गहोई दिवस लश्कर रोड बस स्टैण्ड स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अससर पर मुख्य अतिथि प्रो. आशीष गुप्ता (प्राध्यापक वाणिज्य संकाय) एमजेएस कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश नौगरैया (एडवोकेट), ऊषा-कैलाश नगरिया (पूर्व अध्यक्ष, भिण्ड नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शैलेन्द्र बिलैया एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर (पूर्व सचिव एवं प्रवक्ता) गहोई वैश्य सभा भिण्ड ने किया।
सर्वप्रथम भगवान सूर्य देव एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर ध्वज वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सामाजिक बंधुओं उपाध्यक्ष प्रमोद कनकने, संरक्षक संतोष लहरिया, संयोजक नरेन्द्र हूंका, सचिव अमन रावत, कोषाध्यक्ष विवेक नौगरैया, सहसचिव महेश तरसौलिया, पंकज खर्द, राकेश कसाब, सुदामा लहारिया, अमित गुप्ता उर्फ नीलू, दीपक मेहताले, महेश सपोलिया, हर्ष सपोलिया, अमित मोर, आदर्श कनकने, धीरज चपरा, संजू पहाड़िया, अरविन्द रेजा, रामकुमार सिपोल्या के अलावा कवि प्रदीप बाजपेई (युवराज), सुमेर सिंह कुशवाह, राईन अजनबी ने माल्यार्पण कर पूजन किया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

