भिण्ड, 17 जनवरी। शहर में शनिवार को बीते दिन की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में तेज धूप निकली। भिएड शहर में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ था। रात के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह सूरज के दर्शन नहीं होने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हालांकि सुबह करीब 10 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से भिंड शहर में मौसम लगभग समान बना हुआ था। सुबह और शाम हल्की से मध्यम सर्दी का एहसास हो रहा था, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदला और कोहरे की चादर शहर पर छा गई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय 3 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं भी चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव का असर आमजनजीवन पर भी दिखाई दिया। सुबह टहलने निकलने वाले लोग देर से घरों से बाहर निकले, वहीं बच्चे और बुजुर्ग सर्दी से बचाव करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिलने की संभावना है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

