Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन

April 17, 2026

विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

April 17, 2026

28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
BREAKING
  • स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन
  • विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
  • 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
  • डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल
  • खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल
  • मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
  • मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
  • निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » ग्वालियर मेले में सजी पत्थर शिल्प परंपरा बनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र

ग्वालियर मेले में सजी पत्थर शिल्प परंपरा बनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 17, 2026

ग्वालियर, 17 जनवरी। बेजान पत्थर को आकार देकर उपयोगी और कलात्मक रूप देकर जीवंत बनाना भारतीय शिल्प परंपरा की अनूठी पहचान रही है। सदियों से यह हुनर पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ता आया है। शिल्पकारों को अपनी कला दिखाने तथा आजीविका अर्जित करने का सबसे सशक्त मंच सदैव से भारतीय मेले रहे हैं।
इसी परंपरा को श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला जीवंत बनाए हुए है। मेले में सजा देशज शिल्प सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस वर्ष ग्वालियर मेले में पत्थर शिल्प की दुकानों ने भी खास पहचान बनाई है। छत्री क्र.19 एवं 20 के मध्य शिल्पकार विनय कुमार द्वारा लगाई गई पत्थर शिल्प की दुकान सैलानियों को विशेष रूप से भा रही है। पत्थर से गढ़ी गईं घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर आकर्षक सजावटी सामान दूर से ही सैलानियों को अपनी ओर खींच लेते हैं। पत्थर से गढ़े गए इन शिल्प नमूनों की खरीदारी सैलानी उत्साहपूर्वक कर रहे हैं।
पत्थर शिल्पी विनय कुमार बताते हैं कि उनका परिवार लगभग आधी शताब्दी से ग्वालियर मेले में अपनी दुकान लगाता आ रहा है। यह उनका पुस्तैनी व्यवसाय और विरासत में मिला हुनर है। पहले उनके पिता संजीत आदिवासी रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह कार्य करते थे और अब वही परंपरा हम आगे बढ़ा रहे हैं। विनय कुमार गौंड जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके अनुसार उनके पूर्वज पहले कानपुर और फिर आगरा में आकर बसे थे। राजस्थान की खदानों से निकला मार्बल तथा ग्वालियर-चंबल अंचल के सफेद और बलुआ पत्थर को तराशकर विनय कुमार का परिवार एक से बढ़कर एक शिल्प नमूने तैयार करता है। देवी-देवताओं की छोटी-छोटी आकर्षक मूर्तियां, मार्बल से बने पहलवानों के पसंदीदा बादाम पीसने के कुण्डे, इलायची, लौंग व अन्य मसाले कूटने के खलबत्ते, सुरमा व दवाइयों के लिए नावनुमा खलबत्ते तथा बच्चों-बड़ों के लिए कलात्मक चकला-बेलन उनकी दुकान की खास पहचान हैं। इसके अतिरिक्त सफेद पत्थर से बनी आटा, दलिया और बेसन पीसने की चक्कियां भी उपलब्ध हैं। मार्बल पत्थर को मोर, फूल-पत्ते और कलश का रूप देकर तैयार की गई रंगीन घड़ियां भी सैलानियों का ध्यान खींच रही हैं। सैलानी इन शिल्प नमूनों को स्मृति के रूप में अपने घर ले जा रहे हैं। विनय कुमार बताते हैं कि ग्वालियर मेले में उनकी दुकान से प्रतिवर्ष औसतन 5 से 6 लाख रुपए की बिक्री हो जाती है। वे कहते हैं कि मेलों ने ही उनके परिवार के हुनर को जीवित रखा है। ग्वालियर मेले के साथ-साथ देश के अन्य मेलों में दुकान लगाकर ही उनके परिवार की आजीविका चलती है।

Post Views: 44
Jagran Today
  • Website

Related Posts

स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन

April 17, 2026

विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

April 17, 2026

28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

April 17, 2026

डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल

April 17, 2026

खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल

April 17, 2026

मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन

April 17, 2026

विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

April 17, 2026

28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

April 17, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
527302
Views Today : 17
Who's Online : 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.