भिण्ड, 16 जनवरी। पत्रकार राकेश शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. राधाकृष्ण शर्मा का गत दिवस हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। इलाज के दौरान उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से कृषि विभाग, पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
डॉ. राधाकृष्ण शर्मा कृषि विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे एक अनुभवी कृषि विशेषज्ञ होने के साथ-साथ विधि क्षेत्र से भी जुड़े रहे तथा हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं। इसके बावजूद उनका मुख्य लगाव सदैव कृषि एवं किसानों के हितों से जुड़ा रहा। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे सक्रिय रूप से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। पिछले कुछ महीनों से वे भिण्ड जिले के ग्रामीण अंचलों में गांव-गांव जाकर किसानों को खेती-किसानी से संबंधित समसामयिक एवं नि:शुल्क सलाह प्रदान कर रहे थे, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। सरल स्वभाव, सहयोगी प्रवृत्ति और समाजसेवा के प्रति समर्पित डॉ. राधाकृष्ण शर्मा के निधन को कृषि क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। किसानों के हित में किए गए उनके कार्य और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


