भिण्ड, 15 जनवरी। अग्रवाल सभा भिण्ड द्वारा आगामी 16 जनवरी को स्व. ब्रजकिशोर बंसल की स्मृति में (फर्म राधिका साड़ी हाउस) नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। जिसमें रतन ज्योति चेरिटेबिल फाउण्डेशन के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी उन्हें भिण्ड से ग्वालियर वाहन द्वारा भेजा जाएगा।
अग्रवाल सभा भिण्ड के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं मोबाइल नंबर साथ में लेकर पहुंचें, जिससे ऑपरेशन के लिए उनका रजिस्ट्रेशन समय से कराया जा सके।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

