Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » दिग्गी राजा का वैराग्य भी हैरतंगेज

दिग्गी राजा का वैराग्य भी हैरतंगेज

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 15, 2026

– राकेश अचल

दो कम अस्सी के दिग्विजय सिंह दिग्गी राजा का हर कदम सुर्खी बन जाता है। वे चाहे चौथे पन में शादी करें चाहे आरएसएस की तारीफ करें, चाहे फिर तीसरी बार राज्यसभा न जाने का ऐलान करें। सुर्खियां उनके साथ परछाई बनकर खड़ी रहती हैं। कुछ लोग दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश की राजनीति का बेताज बादशाह कहते भी हैं और मानते भी हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। लेकिन लगातार तीसरी बार राज्यसभा जाने से अपने कदम पीछे खींच कर फिर एक बार दिग्गी बाबा से त्यागी बाबा बनने की कोशिश की है।
ये हकीकत है कि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने से इनकार कर सिर्फ अपने समर्थकों को ही हैरान नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के भीतर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट के लिए सियासी जंग छेड़ दी है। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह छह साल पहले राज्यसभा की इसी सीट को हासिल करने के लिए कमलनाथ की सरकार को गिराने के भी अपराधी हैं। उनकी वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी सो अलग। अब सवाल यह है कि आखिर दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने की हैट्रिक लगाने से इंकार क्यों किया? क्या उन्हें इस बात की आशंका है कि पार्टी हाईकमान तीसरी बार राज्यसभा नहीं भेजेगा?
मप्र की राजनीति में पांच दशक पहले कदम रखने वाले दिग्विजय सिंह 2014 से राज्यसभा सांसद है। इससे पहले 1993 से 2003 तक लगातार दो कार्यकाल मप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2003 में राज्य में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद उन्होंने चुनावी राजनीति से एक दशक का सन्यास लिया था। वे 2013 में फिर सक्रिय राजनीति में वापस आए थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। इस बीच 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई लेकिन दोनों ही बार हार गए।
पराजय के बावजूद दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज बने रहे। दिग्विजय समर्थकों को लगता है कि कांग्रेस दिग्विजय सिंह को एक बार फिर से मप्र के सियासी मैदान में उतार सकती है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कि अब दिग्विजय सिंह नेपथ्य में ही रहकर बाकी के दिन गुजारेंगे। मजे की बात ये कि दिग्गी समर्थकों को अब भी लगता है कि पार्टी उन्हें एमपी में बड़े संगठनात्मक मिशन की जिम्मेदारी सौंप सकती है, दिग्विजय सिंह द्वारा वर्ष 2017-18 में की गई 3300 किमी लंबी नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी के लिए काफी मददगार साबित हुई थी।
अब सवाल ये है कि क्या दिग्विजय सिंह में इतनी ऊर्जा बची है कि कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार और कोई बड़ा जनसंपर्क अभियान दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में करा सके? ये हकीकत है कि प्रदेश में का संगठन में बिखराव है। लेकिन क्या दिग्विजय सिंह बिखरे संगठन को जोड़ा कर युवा कार्यकर्ताओं को दिशा दे पाएंगे? मप्र में कांग्रेस लंबे समय से अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। 2018 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने में जरूर कामयाब रही थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के बगावत के चलते कमलनाथ को अपनी सत्ता गंवानी पड़ गई थी। 2023 में कांग्रेस को मप्र में तगड़ा सियासी झटका लगा है। इस सबकी जड़ में कहीं न कहीं दिग्विजय सिंह ही हैं। ऐसे में पार्टी दिग्गी राजा को फिर से मौका देती है तो सभी को हैरानी होगी।
राज्य की सत्ता से बाहर होने के चलते दो कांग्रेस संगठनात्मक रूप से खोखली हो गई है, जिसमें बूथ समितियां निष्क्रिय हैं, पार्टी में गुटबाजी भी जबरदस्त है। संसाधनों की कमी है और 2020 में पार्टी बगावत का सियासी असर पड़ा है, जिसके चलते पार्टी को न केवल विधायक गंवाने पड़े बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटा है। इसके अलावा पार्टी का सियासी आधार भी खिसका है। इन सारे मसले को हल करे बिना राज्य में वापसी करना संभव नहीं है। दिग्विजय सिंह के कदम खींचने के बाद कांग्रेस किसे राज्यसभा में भेजेगी ये अलग मुद्दा है। असली सवाल तो ये है कि क्या दिग्विजय सिंह शेष जीवन में का के लिए उपयोगी साबित होंगे या नहीं?

Post Views: 145
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644068
Views Today : 288
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.