भिण्ड, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर भिण्ड शहरी क्षेत्र के निवासी हजरत न केवल ऑटो पार्ट्स व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत हजरत ने उद्योग विभाग से संपर्क कर ऑटो पार्ट्स के व्यवसाय के लिए ऑनलाईन ऋण आवदेन किया। इस पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाण्डरी से उन्हें 10 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। इस राशि से हजरत ने शहर में सिटी कोतवाली के सामने ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय स्थापित किया। वे आज मंगल ऑटो पार्ट्स के नाम से सफलतापूर्वक व्यवसाय कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर हजरत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


