भिण्ड, 13 जनवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर द्वारा समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त शिविरों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 से 17 जनवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगें।
लहार जनपद की असवार ग्राम पंचायत में 14 से 17 जनवरी तथा टोला ग्राम पंचायत में 15 से 16 जनवरी, जनपद पंचायत भिण्ड की ऊमरी ग्राम पंचायत में 14 से 17 जनवरी, सिकाहटा ग्राम पंचायत में 14 से 17 जनवरी तक, जनपद पंचायत अटेर की कनेरा ग्राम पंचायत में 15 से 17 जनवरी, जनपद पंचायत गोहद की खनेता ग्राम पंचायत में 14 से 15 जनवरी तथा बरौली ग्राम पंचायत में 14 से 15 जनवरी, जनपद पंचायत मेहगांव की खेरियातोर ग्राम पंचायत में 14 से 15 जनवरी, जनपद पंचायत रौन में असनेहट ग्राम पंचायत में 15 से 17 जनवरी तथा जैतपुरा मढ़ी में 15 से 17 जनवरी तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


