– भाजपा नेताओं ने कहा- स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम की चेतना जगाई
भिण्ड, 13 जनवरी.मनीष दुबे। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में मनाई गई। जिसमें कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विवेकानंद जी ने ज्ञान, साहस और कर्तव्य भाव के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाई। उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को सेवा, समर्पण और ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं को जागृत करने के लिए स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों के साथ प्रेरणा दी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जागृत किया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के विकास का संकल्प के साथ स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को प्रत्येक समाज के युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प ले यही उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित होगी। ताकि युवा विकसित और समृद्ध भारत के लिए जागृत बने और मोदी जी का यह सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र राजैरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बौहरे, उदयवीर सिंह कुशवाह, शेखर खटीक, संदीप पाराशर, अशोक यादव भूटनी आदि उपस्थित थे।


