भिण्ड, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भिण्ड जिला विकास सलाहकार समिति का गठन हुआ है। जारी आदेश के अनुसार समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपाध्यक्ष होंगे। इसी के साथ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संसदीय क्षेत्र भिण्ड, विधायक भिण्ड, विधायक अटेर, विधायक लहार, विधायक गोहद, अध्यक्ष जिला पंचायत भिण्ड, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिण्ड, अध्यक्ष जनपद पंचायत भिण्ड, अध्यक्ष जनपद पंचायत अटेर, अध्यक्ष जनपद पंचायत लहार, अध्यक्ष जनपद पंचायत मेहगांव, अध्यक्ष जनपद पंचायत गोहद, अध्यक्ष जनपद पंचायत रौन सदस्य होंगे।
समिति में प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित 18 सदस्यों में समाजसेवी देवेन्द्र सिंह नरवरिया, राजीव गुप्ता, ओपीएस भदौरिया, डॉ. रमेश दुबे, मनोज अनंत, राजेन्द्र शर्मा उर्फ राजे, रविसेन जैन, कोकसिंह नरवरिया, संगीता कौशल, कृष्णकांता तोमर, किसान रामबीर यादव, देवेन्द्र बघेल, रामकुमार कौरव, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, व्यापारी मेहताब सिंह गुर्जर, सर्वेश सिंह कुशवाह, एडवोकेट मायाराम शर्मा, एडवोकेट अमृतपाल बघेल शामिल हैं। जिला कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे। जिला स्तर के सभी विभाग प्रमुख यथा पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग आदि को आवश्यकतानुसार आमंत्रित किया जाएगा।
जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों को जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले की दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाना। जिले के परम्परागत कौशल को चिन्हित कर प्रधानमंत्री के ‘बोकल फॉर लोकलÓ के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करना। जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना। जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना रूप में मूर्त रूप देना। जिले में रोजगार सृजन एवं विकसित मप्र के लक्ष्यों के संबंध में सुझाव देना। उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना हेतु सुझाव देना समिति के उद्देश्य एवं कार्य होंगे।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत

